रुडकी, फरवरी 8 -- सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गत दो दिन पूर्व रायपुर चौक के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत के मामले में परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। साथ ही कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के भाई सुनील कुमार निवासी रुहालकी दयालपुर की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.