पाकुड़, फरवरी 2 -- पाकुड़। सड़क हादसे में युवक की मौत और उसके बाद भड़के अराजकता मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अजय आर्यन ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि उपद्रव मचाने के आरोप में तलवाडांगा निवासी अजय प्रमाणिक उर्फ अजय ठाकुर उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। किसी भी हाल में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीसी और एसपी के कड़े निर्देशों के बाद अन्य आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां की जा सकें। छापामारी दल में नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता, एस‌आई सनी सुप्रकाश,एस‌आई अभिषेक कुमार व अन्य शामिल थे। बता दें कि 27 जनवरी 2026 की सुबह गांधी चौक के पास स्कूली बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक...