गोरखपुर, फरवरी 3 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। दुर्घटना में मारे गए युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन माह बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के सीधेगौर निवासी शेषनाथ ने बताया कि उनका भाई गोविंद कुमार वाहन पर खलासी था। 1 अक्टूबर 2025 को कपरवार चौराहे पर गाड़ी खराब होने के बाद सामान लाने जाते समय रामजानकी मार्ग पर पटना गांव के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कई बार सूचना देने के बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ। 2 फरवरी को पुनः तहरीर देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...