कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- चरवा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव का रोहित त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र त्रिपाठी बुधवार की दोपहर किसी काम से मंझनपुर गया था। लौटते वक्त कोखराज इलाके में परसरा के समीप पीछे से आई सफारी गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई थीं। घायल को भरवारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक व सफारी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...