हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई, संवाददाता। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना का कारण बन रहे सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों एवं अवैध ढ़ाबों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाने को कहा। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि हाइवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर ओवरलोड वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों, अवैध रूप से संचालित ढाबों और खोखों को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए। उन्होंने वन विभाग को तत्काल हाइवे के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर साफ-सफाई करने को कहा। नगर क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को मुख्य मार्गों पर वें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.