भागलपुर, मई 14 -- झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत रविवार की रात हाईवा और ट्रक की भिड़ंत हुई थी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग जाने से हाईवा चालक की जिंदा जल जाने से मौत भी हो गई थी। उक्त गिट्टी लोड हाईवा सड़क के बीचोंबीच था। जिसे सड़क से हटाने के लिए सोमवार की रात मजदरों द्वारा हाईवा से गिट्टी अनलोड किया जा रहा था। इसी दौरान खरीक की ओर से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने एक मजदूर को धक्का मार दिया और भाग निकला। प्रखंड के हरियो निवासी स्व. इंद्रजीत सिंह के पुत्र रंजीत कुमार (29) को झंडापुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार और पुलिस बल मंगलवार की सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हाईवा को हटाने में जुटे रहे। जिस कारण एनएच31 लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.