संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कांटे चौकी क्षेत्र में रात के समय हाइवे किनारे खड़े वाहनों से टायर और तेल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। टायर चोर गिरोह ने भुजैनी चौराहे के पास बीते दिनों दुर्घटना में खड़ी ट्रेलर से छह टायर चोरी कर लिए। वहीं दो दिन पूर्व कुर्थिया चौराहे पर दुर्घटना में खड़ी ट्रेलर से बैटरी और तेल चुरा लिए। दोनों घटना में वाहन मालिकों ने घटना की शिकायत संबधित कांटे पुलिस को दी। कांटे चौकी क्षेत्र में हाइवे किनारे खड़े वाहनों से टायर और तेल चोरी करने वाला एक गिरोह सक्रिय हो गया है। हाल ही में हुई दो घटनाओं ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने भुजैनी चौराहे के पास खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से छह टायर चुरा लिए। यह ट्रेलर 5 दिसंबर की रात डीसीएम और ट्रेलर की टक्कर में ह...