सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- लंभुआ, संवाददाता। बुधवार की देर शाम लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा गांव के निकट लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के एक दिन बाद टैंकर के नीचे खलासी का शव मिला है। इस टैंकर की चपेट में आने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की शाम दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तथा पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही थी और कई वाहन टैंकर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए थे। यही सब करते-करते देर रात हो गई। टैंकर के अंदर कोई फंसा है वह किसी को पता ही नहीं चल पाया। सुबह टैंकर के केबिन के नीचे खलासी के शरीर के अंग दिखाई दिए। तब जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके...