बलरामपुर, फरवरी 21 -- बलरामपुर संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं संतुलित आहार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन, नुक्कड़ नाटक, आशु भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरटीओ बृजेश यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या गीता मिश्रा रहीं। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एआरटीओ बृजेश यादव ने कहा कि सड़क सुरक्षा का मूल उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचाव करना है। उन्होंने 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं से वाहन न चलाने की अपील की। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा वाहन चलाते स...