अयोध्या, दिसम्बर 29 -- अयोध्या, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में हो रही दुर्घटनाओं व ब्लैक स्पॉट को कम किए जाने, जनमानस द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन कराए जाने एवं घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में ससमय उपचार दिए जाने जैसे विषयों पर समीक्षा हुई। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी मार्गों पर सड़क सुरक्षा के लिए निर्धारित मानकों का पालन कराया जाए एवं अधिक दुर्घटना वाले स्थान को चिन्हित कर स्थायी निराकरण किया जाए। मौके पर मयंक मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक, सत्यप्रकाश भारतीय अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, आर पी सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.