देवघर, जनवरी 28 -- देवघर, प्रतिनिधि 24 घंटे के अंदर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचया गया है। जानकारी केअनुसार जसीडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास एक बच्ची सड़क पर खेल रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने तुरंत बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि नगर के छत्तीसी मोहल्ला निवासी गणेश राउत की पुत्री अपने मामा के घर गई थी और रोड किनारे खेल रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों में रिखिया थाना के ताराब...