बाराबंकी, अगस्त 3 -- बाराबंकी। टिकैतनगर व रामसनेहीघाट थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि दंपति घायल हैं। घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया। यहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतका के घर में कोहराम मचा है। अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर: टिकैतनगर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उदईमऊ निवासी निर्मला देवी (63) पत्नी स्व. स्वामी दयाल शुक्रवार को किसी काम से बारिनबाग गई हुई थी। शाम करीब चार बजे वह पैदल वापस अपने घर उदईमऊ लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो कर दर्द से तड़पने लगी। स्थानीय दुकानदारों की मदद से उन्हें सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.