भभुआ, दिसम्बर 31 -- भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुघर्टनाओं में एक महिला सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों में हाटा के रिसभ कुमार, कोचाड़ी के विलासी राम, डबढ़िया के शाहील, मोकरी के रंगनाथ प्रसाद, भभुआ के मंटू केसरी, चंदा के जितेन्द्र बिन्द, बेलांव के अंकित कुमार, मईडाड़ के आकाश कुमार, भभुआ की सिद्धी कुमारी,मोकरी के अरबाज अंसारी व सोनहन के सिगासन साह शामिल हैं। इनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. मारपीट में दो महिला सहित पांच घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मोकरी की लक्ष्मीना देवी, मुबारकपुर के लक्षन राम, संतरा कुमारी, खरेंदा के आर्यदीप कुमार व सावठ के रामा शंकर राम शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। कैमूर पुलिस मामले...