भभुआ, अगस्त 9 -- भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के बनौली की सरिता देवी, भभुआ शहर के वार्ड 12 निवासी छोटु दुबे, भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर के मनोज राम, मरिचांव के जितेन्द्र ठाकुर, वार्ड छह के रिसभ शर्मा व मेहसुआ के भुलाई कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. राखी बांधने जा रही महिला हुई घायल चैनपुर। थाना क्षेत्र के खरिगावां के पास बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल सितारा देवी चांद थाना क्षेत्र के गेहुआ निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी है। वह अपने गांव से शनिवार को मायके चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव में भाई श्रीनिवास राम को राखी बांधने पति के साथ जा रही थी। वह जैसे ही खरिगावां के पास पहुंची...