बिजनौर, फरवरी 11 -- तीन दिन पूर्व स्योहारा रोड पर युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की भाई ने रिपार्ट लिखाई है। जबकि दूसरी मुरादाबाद हाईवे की दुर्घटना में गोहावर जैत निवासी युवक की मौत की उसके पिता ने रिपोर्ट लिखाई है। मंगलवार को शिवालाकला क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी मनोज कुमार ने रिपोर्ट लिखाई है कि सात फरवरी की देर रात उस का भी विपिन पुत्र चन्द्रप्रकाश सिंह स्योहारा को जा रहा था। स्योहारा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टकर मार दी। टक्कर से विपिन की मौत हो गयी थी। मृतक के भाई मनोज ने लिखाई रिपोर्ट में अज्ञात वाहन व उसके चालक की पहचान कर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दूसरी दुर्घटना मृत्यु की रिपोर्ट गोहावर जैत निवासी रमेश सिंह पुत्र फूल सिंह ने लिखते हुए कहा है कि 31 जनवरी की रात को उसका पुत्र सुमित कुमार नूरपुर से गोहावर जा र...