मऊ, जनवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को डीसीएसके पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित विविध कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन और जनचेतना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर/रील निर्माण, क्विज, चित्रकला तथा अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। जिनमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की। सड़क सुरक्षा समन्वय समिति के संयोजक एवं समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.तपस्या ने कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही सड़क सुरक्षा अभियान को व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप...