गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- -वेव सिटी थानाक्षेत्र में हुए दोनों सड़क हादसे, आरोपी चालकों पर केस दर्ज गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही मामलों में वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी चालकों को ट्रेस करने का प्रयास शुरू कर दिया है। पहली घटना 19 जनवरी 2026 की है। सहारनपुर के ग्राम अलीपुरा निवासी मुकेश गौतम के अनुसार उनका बेटा सुबोध गौतम एकेजी कॉलेज के सामने गेट से होकर कॉलेज जा रहा था। तभी पीछे से आई कार ने उसके पैर पर पहिया चढ़ा दिया। हादसे में सुबोध का पैर टूट गया। उनके बेटे को सिटी अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया। मुकेश गौतम के मुताबिक आरोपीकार चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी घटना 17 जनवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.