बिजनौर, मई 1 -- सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस अलर्ट मोड पर है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी नये-नये स्लोगन के साथ अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस का अभियान 20 मई तक चलाया जाएगा। देश में रोजाना सड़क हादसों में काफी मौतें होती है। आंकडों के मुताबिक हर घंटे 17 लोग भारतीय सड़कों पर मारे जाते हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस अलर्ट मोड पर है। यातायात पुलिस 20 मई तक यातायात जागरूकता अभियान चला रही है। जिले में 10 ब्लैक स्पॉट चिंहित किए गए है। जहां हादसें होते रहते है। यातायात पुलिस के मुताबिक ब्लैक स्पॉट पर हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए साइन बोर्ड लगाए गए है, इसके साथ ही रेडियम पटटी लगाई गई है। जिससे हा...