गंगापार, दिसम्बर 19 -- राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच19 के अंतर्गत कोखराज-हंडिया एक्सप्रेसवे के सहसों टोल प्लाजा पर घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए पेंटिंग व रोड मार्किंग के माध्यम से विजिबिलिटी बढ़ाई जा रही है। वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाया जा रहा है। टोल प्लाजा पर नियमित उद्घोषणा के माध्यम से वाहन चालकों को कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम करके यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके। टोल प्लाजा एवं शौचालय की साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसी आपातकालीन स्थिति के लिए टोल प्लाजा पर 24 घंटे एंबुलेंस, क्रेन एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहता है। यह सुविधा सभी के लिए निशुल्क उपलब्ध रहती है। यह जानकारी सहसों टोल प्लाजा मैनेज...