चक्रधरपुर, सितम्बर 12 -- चक्रधरपुर। आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने हटिया दुर्ग हटिया , शालीमार पुरी शालीमार सहित 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि में विस्तार किया है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08185 हटिया दुर्ग स्पेशल का परिचालन आगामी 02 अक्टूबर से लेकर 30 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। वहीं ट्रेन नंबर 08186 दुर्ग हटिया स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे से होकर चलने वाली शालीमार पुरी शालीमार सहित 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आगामी 31 दिबंसर तक विस्तार किया गया है। इन ट्रेनों के परिचालन की अवधि में विस्तार किए जाने से आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ में यात्रियों को यात्रा करने में काफी सहुलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.