प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के राजनंदगांव कालमना खंड मे गोंदिया स्टेशन पर तीसरी लाइन का कार्य होने जा रहा है। इसके कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ट्रेन नंबर 15231(बरौनी-गोंदिया) एक्सप्रेस दो से छह मई, 15232(गोंदिया-बरौनी) एक्सप्रेस मई से सात मई, 12410(हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस तीन मई और 12409 (रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस पांच मई, 12807(विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस तीस अप्रैल, एक, तीन, चार, छह मई और 12808(हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम) एक्सप्रेस दो, तीन, पांच, छह और आठ मई को निरस्त रहेगी। वहीं 18201/02 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में 25 अप्रैल से दो मई और वापसी में 27 अप्रैल से चार मई तक निरस्त रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.