देवघर, दिसम्बर 27 -- देवघर। बाबानगरी पौषी दुर्गोत्सव के रंग में रंग गयी है। पौष मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि के अवसर पर गुरुवार को देवनगरी के विभिन्न मंडपों में होने वाले दुर्गोत्सव को लेकर बिल्ववरण पूजा की गयी। बिल्व वृक्ष के नीचे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देवी मां को आमंत्रण दिया गया। महासप्तमी तिथि के अवसर पर शुक्रवार को सभी मंडपों में देवी मां की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, उसके बाद आम भक्तों के लिए पट खोल दिए जाएंगे। दुर्गोत्सव को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। हर ओर देवी सप्तशती के पाठ गूंज रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...