प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी आवासीय परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गोत्सव-2025 का आगाज भजन संध्या से हुआ। प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता ने मातारानी और देवी-देवताओं की स्तुति में भजनों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में भजनों से भक्तिरस का संचार किया। लक्ष्मी गुप्ता संग कई भजन प्रस्तुत किए गए। तबले पर सूर्या भट्ट, ऑक्टोपैड पर प्रशांत भट्ट, सिंथेसाइजर पर रवि बाजपेई और ढोलक पर सूजल भट्ट की संगत ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.