बोकारो, सितम्बर 11 -- शहर के सबसे बड़े पूजा पंडाल में से एक सेक्टर 2 में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। इस बार माता रानी आकर्षक पंडाल में विराजमान होंगी। मां दुर्गा शेर पर सवार होकर महिषासुर का वध करतीं नजर आएंगी। मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा मूषक सहित, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियां भी पंडाल में सुसज्जित रूप से स्थापित की जाएंगी। सभी प्रतिमाओं को सुंदर वस्त्रों और शृंगार से अलंकृत किया जाएगा। समिति का कहना है कि इस बार भी पंडाल व मूर्तियों में कुछ नया कलेवर दिखेगा। समिति अध्यक्ष संदीप सिंह के अनुसार भव्य पंडाल नर्मिाण का काम शुरू हो गया है। सजावट विशेष रूप से की जा रही है। मूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.