मधुबनी, सितम्बर 20 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। श्री श्री 108 उतरवारी दुर्गा स्थान रांटी में मिथिला पद्धति से माता की पूजा होती है। यहां इस बार बिजली की सजावट खास होगी। करीब एक किमी. में रोड पर लाइट की व्यवस्था होगी। यहां पर मिथिला के विधि विधान से मां भगवती की पूजा होती है। मंगरौनी के मूर्तिकार यहां माता की प्रतिमा बना रहे है। 22 सितंबर को कलश स्थापन होगा। सप्तमी को पट खुलते ही दर्शन के साथ खोईंच्छा भरने को भीड़ उमड़ पड़ती है। इसको लेकर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की जाएगी। महाभोग में खीर का लगेगा माता को भोग: श्री श्री 108 उतरवारी दुर्गा स्थान रांटी में नवरात्र के सभी दिन अलग अलग प्रकार का भोग लगाया जाएगा। महाभोग में यहां पर माता को खीर का भोग लगेगा। यहां माता के भोग का विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां आरती में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। नवरात्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.