भागलपुर, फरवरी 16 -- बिहपुर अंचल के मड़वा गांव स्थित श्री-श्री 108 दुर्गा स्थान की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर के सेवायत ब्रहमदेव चौधरी ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, वृक्ष काटने, घूसखोरी और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आरोपी ने कहुंवा के वृक्ष को दबंगता के बल पर कटवा दिया और जमीन पर गेहूं की फसल की जबरन जोताई कर दी। अंचलाधिकारी ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...