साहिबगंज, सितम्बर 27 -- बोरियो, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर पुरा बोरियो प्रखंड भक्तिमय बना हुआ है। दुर्गा सप्तसती के पाठ से वातावरण गुंजयमान है। शनिबार को बोरियो के पुराना दुर्गा मंदिर एवं तेली टोला सार्वजनिक दुर्गा मंदिर एवं बांझी बाजार दुर्गा मंदिरों में देवी के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना हुई। तेली टोला दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भव्य पंडाल एवं मर्ति की स्थापना की गयी है। दुर्गा पूजा को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। सोमवार को दुर्गा मंडपों से वारि कलश यात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को मां दुर्गा का पट लोगों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। पूजा को सफल बनाने में तेली टोला सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष हरदेव साह, नंद किशोर साह, रवि साह, नंदेश्वर साह एवं पुराना दुर्गा मंदिर पूजा समिति के अरविंद रक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.