वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याणार्थ किए जा रहे नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ के दूसरे दिन दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से आहुतियां दी गईं। गुरुवार को प्रातः यज्ञशाला में वैदिकों ने वेदी पर गणेश पूजन कर विधिवत यज्ञ प्रारंभ किया। यज्ञशाला के अंदर आहुतियों और बाहर भक्तों द्वारा यज्ञशाला की परिक्रमा का क्रम पूरे दिन चलता रहा। पुण्यलाभ की कामना से भक्तों ने अपनी-अपनी आस्था के अनुसार यज्ञशाला के 11, 21, 51 और 108 फेरी लगाई। शाम को सांस्कृतिक सत्र में यज्ञ संकल्पकर्ता पं.रमेश दुबे ने कहा कि चंडी महायज्ञ को पूरी श्रद्धा और विधान के साथ करने पर मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे जीवन समृद्ध और कल्याण की ओर अग्रसर होता है। इसके बाद स्थानीय एवं अतिथि कलाकारों ने मां दुर्गा क...