बिजनौर, मई 30 -- धामपुर में नगर भीतर से गुजर रहे हाईवे पर रोज-रोज के जाम से परेशान रहने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर आई है। विधायक के प्रयास से मार्ग का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। 19 करोड रुपए की लागत से मार्ग का सुंदरीकरण होगा। विधायक जल्द ही विधिवत ढंग से मार्ग के निर्माण के कार्य का शिलान्यास करेंगे। लंबे समय से धामपुर के भीतर से होकर गुजर रहे हाईवे पर जाम की समस्या आम हो गई थी। वाहन चालकों को दुर्गा विहार से लेकर राजपूताना रिजॉर्ट तक करीब तीन किमी लंबे जाम से होकर गुजरना पड़ता था। वाहन चालकों का समय के साथ-साथ तेल का खर्च भी बढ़ जाता था। गन्ने के सीजन में मार्ग पर यातायात करने में भारी सुविधा का सामना करना पड़ता था। गन्ने के ट्रक कई बार मार्ग पर पलटने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। जन समस्या के मुद्दे को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.