सहारनपुर, मई 15 -- सहारनपुर दुर्गा विहार कॉलोनी के लोग काफी समय से कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण की मांग कर रहे थे। समस्याओं का निवारण करने के लिए 26 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। बुधवार को महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर व पूर्व विधायक जगपाल ने वार्ड नंबर 9 दुर्गा विहार में सीसी रोड एवं नाली निर्माण के कार्य का वेद मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर एवं सड़क पर गेंती लगाकर शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि उक्त सड़क निर्माण से कॉलोनी वासियों एवं आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष जोगिंदर लाल, पार्षद मोहर सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.