गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। प्रताप नगर में स्थित प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार देर रात सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक शातिर चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात आरोपी ने मंदिर के कपाट बंद होने के बाद परिसर में घुसकर दान-पात्र को तोड़ दिया और उसमें जमा लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में भारी रोष है। मंदिर परिसर में लगे सुरक्षा कैमरों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। फुटेज के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति ने देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर में प्रवेश किया। वह दान-पात्र को अपने साथ ले जाने की कोशिश करता हुआ भी दिखाई दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी के दौरान आरोपी कुछ समय के लिए मंदिर के ही एक कमरे में फंस गया था, लेकिन अपनी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.