रुद्रपुर, जनवरी 10 -- रुद्रपुर। वार्ड नंबर 24 रम्पुरा स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ बीते दिवस कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के दूसरे दिन समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कथा वाचन वृंदावन से पधारे बाल व्यास सुमित शिवम शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। भारत भूषण चुघ ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के स्मरण से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और वह सद्मार्ग की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है तथा भेदभाव और दूरियां समाप्त होती हैं। उन्होंने युवाओं से धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद...