कोडरमा, नवम्बर 29 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के धार्मिक संगठन श्री बालकृष्ण मंडली संघ के तत्वावधान में प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मंदिर परिसर में देवी-देवताओं का आकर्षक दरबार सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक दुर्गा स्तुति से हुई। इसके बाद मंडली के व्यासों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। व्यास बबुनी सिंह ने "चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है", व्यास उपेंद्र सिंह ने "दुर्गा-दुर्गा बोल, दुर्गा सुन लेगी", व्यास सकलदेव सिंह ने "धोवत धोवत तोहरे मंदिरवा" तथा उमेश सिंह ने "मां मुझे अपनी आंचल में छुपा ले" जैसे भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.