मऊ, फरवरी 20 -- मऊ। सहादतपुरा रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर का 19वां स्थापना दिवस पर शुक्रवार की शाम भण्डारा का आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गा मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दिनभर चले पूजन कार्यक्रम के बाद रविवार की शाम आयोजित महाआरती में आस-पास के साथ ही निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, बालनिकेतन, भीटी आदि मोहल्ले के लोगों पहुंचकर महाआरती में भाग लिया। मंदिर के पुजारी रमेश पांडेय ने जैसे ही आरती शुरू की देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शाम को आयोजित भण्डारे में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...