रांची, सितम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। मेन रोड के श्रीश्री हरि सभा और दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाड़ी में मंगलवार को महाअष्टमी पूजा हुई। सुबह 6:30 बजे पूजा शुरू हुई। इसके बाद कुमारी पूजा सुबह 9 बजे की गई। इसमें 6 साल एक बच्ची का पूजन किया गया। सभी लोगों ने कुमारी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद भोग निवेदन किया गया। इस दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं, संधि पूजा दोपहर 1:21 बजे के बाद शुरू हुई और संधि बलि दोपहर 1.45 बजे के बाद दी गई, जिसमें ईख और सब्जियों की बलि चढ़ाई गई। संधि पूजा की समाप्ति दोपहर 2:09 बजे हुई। पूजा संपन्न कराने में समिति के पुरोहित चयन राय, कांति पदो चटर्जी, काशीनाथ भट्टाचार्य, सदानंद राय, बलभद्र मिश्र, के साथ-साथ सेतांक सेन, प्रदीप रॉय, देवनाथ गांगुली, श्यामल रॉय, संदीप चौधरी, जयंतो कर, सुमंतो प्रमाणिक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.