जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कुंडहित, प्रतिनिधि। प्रखंड के गड़जोड़ी पंचायत मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर की देवी प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही कुंडहित क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला थम गया, इसी के साथ दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गड़जोड़ी के भक्तों ने देवी प्रतिमा को गांव के निकट के तालाब में गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते हुए विसर्जित कर दिया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोक उपस्थित थे। वहीं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए कुंडहित पुलिस भी मुस्तैद रही। गौरतलब है कि कुंडहित क्षेत्र के सबसे बड़े त्योहार में एक दुर्गा पूजा क्षेत्र में काफी मनोभाव श्रद्धा और भक्ति के साथ पारंपरिक तौर पर मनाया ज...