चतरा, सितम्बर 29 -- चतरा, संवाददाता। दुर्गा पूजा-2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। डीसी कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने रविवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त चौकसी, यातायात प्रबंधन, अग्निशमन व आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अनुमंडल व थाना क्षेत्रों में पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.