मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- मुरादाबाद। शारदीय नवरात्र की षष्ठी के साथ बंगाली समाज का पांच दिवसीय दुर्गा पूजन महोत्सव भी आरंभ हो गया। पहले दिन महा षष्ठी पूजन कर कल्पारंभ किया गया। बेल के वृक्ष की पूजा भी की गई। प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शाम को माता के आह्वान के साथ धार्मिक आयोजनों की धूम रही। बच्चों की प्रस्तुति ने भी मन मोह लिया। धुनुचि नृत्य के साथ आरती की गई। सार्वजनिन बंगाली एसोसिएशन ने रेलवे मनोरंजन सदन में दुर्गा पूजा आरंभ की। प्रथम दिन षष्ठी पूजन किया गया। इसमें चक्षु दान, कल्पारंभ, बोधन, आदिवास किया गया। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर उनका आह्वान किया गया। पूजन पुरोहित बोनोमाली चक्रवर्ती ने किया। असित बनर्जी, सुदीप बनर्जी, आलोक बोस, देवाशीष भट्टाचार्य, सुजीत मल्लिक, सौरभ चक्रवर्ती, अतुल जौहरी आदि शामिल रहे। श्री श्री दुर्गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.