पटना, सितम्बर 18 -- बिहार में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान हर समूह की वीडियोग्राफी होगी। साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान मांस फेंकने और छतों से पत्थरबाजी की घटना पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस बार ऐसी घटनाओं से बचने के लिए भौतिक सत्यापन किया जाएगा। आला अधिकारियों ने इसकी पूरी तैयारी कर रही है। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्देश दिया गया। यह बैठक दुर्गा पूजा पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुलाई गई थी। इसमें सभी जिलों के डीएम, एसपी, डीआईजी, आईजी, प्रमंडलीय आयुक्त एवं रेलवे एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उच्चस्तरीय बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.