बेगुसराय, सितम्बर 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा पर शांति व्यवस्था के लिए 215 जगहों पर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उनकी तैनाती 29 सितंबर से तीन अक्टूबर तक रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका नंबर 06243-222835 है। गंगा नदी में प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा। शहर अंतर्गत बड़ी पोखर पोखरिया, नौलखा मंदिर पोखर आदि जगहों पर मूर्ति विसर्जित की जाती है। वहां साफ-सफाई का निर्देश नगर निगम को दिया गया है। लाउडस्पीकर का प्रयोग दिन के छह बजे से रात दस बजे तक ही किया जाएगा। डीएम व एसपी की ओर से दुर्गा पूजा के आयोजकों को निर्देा दिया गया है कि पंडाल का निर्माण बिजली तार से सुरक्षित दूरी पर होगा। अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन किया जाएगा। पंडाल निर्माण के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.