जहानाबाद, सितम्बर 20 -- असामाजिक तत्वों और माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई हुलासगंज, निज संवाददाता। थाना परिसर में शनिवार की संध्या दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सदाब आलम ने की। बैठक में पूजा समितियों से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुये अंचलाधिकारी सदाब आलम ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अश्लील व फूहड़ गीत बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और ऐसा पाए जाने पर आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.