गौरीगंज, सितम्बर 29 -- जगदीशपुर। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में सोमवार की सुबह दुर्गा पूजा पंडाल के बगल आंधी में गिरे पेड़ की डाल काटने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मदपुर में दुर्गा पूजा की झांकी सजाई गई है। इसी झांकी के बगल गूलर का एक पेड़ आंधी में टूटकर गिरा था। सोमवार की सुबह दुर्गा पंडाल के बगल साफ सफाई करा रहे संतोष सिंह के साथ ग्रामीणों ने पेड़ की डाल काटने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर एक पक्ष के जगप्रसाद ने डाल काटने का विरोध जताया। जिसको लेकर दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.