चंदौली, सितम्बर 12 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। पितृपक्ष के बाद दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारी धूमधाम से चल रही है। समाजसेवी संगठनों और युवकों की ओर से पूजा पंडाल निर्माण का कार्य जोर शोर पर चल रहा है। सभी कमेटियां अपने अपने पंडाल को भव्य रूप देने में जुटी है। पितृपक्ष सात सितंबर से शुरू हुआ है, 21 सितंबर को विसर्जन है। 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो रहा है। वही क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। ताकि पूजा पंडाल समय से पूरा किया जा सकें। इस क्रम में चहनिया, रमौली, पपौरा, बलुआ, मारूफपुर, मजीदहा, मोहरगंज, टाण्डा आदि 32 जगहों पर दुर्गा पंडाल निर्माण कर पूजा की तैयारी चल रही है। चहनिया में छात्र (सृजन परिवार ) संगठन, बलुआ में दुर्गा पूजा कमेटी, रमौली में दुर्गा पूजा कमेटी आदि संगठनों की ओर पंडाल निर्माण का कार्य चल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.