गुमला, सितम्बर 27 -- गुमला संवाददाता। दुर्गा पूजा महोत्सव नजदीक आते ही गुमला शहर के ललित उरांव बस पड़ाव से खुलने वाली यात्री बसों में भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। रोजाना यहां से झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार,छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए करीब 146 बसें परिचालित होती हैं। इनमें कई बसें लंबी दूरी की यात्रा तय करती हैं।त्योहारी सीजन के कारण यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वाली बसों में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। यात्री सीट सुनिश्चित करने के लिए लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करा लिए हैं। आने वाले एक-दो दिनों में यह भीड़ और तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि, बढ़ती मांग और यात्रियों की संख्या में वृद्धि के बावजूद बस संचालकों ने किराया नहीं बढ़ाया है। इससे त्योहार पर घर लौटने वाले या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.