हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 29 -- यूपी के देवरिया जिले के बरहज के सरयू नदी के गौरा घाट पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा पूजा के लिए कलश भरने गए तीन किशोर समेत चार लोग नदी में डूब गए। एक किशोर को तो लोगों ने बचा लिया जबकि दो किशोर समेत तीन लापता हैं। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के साथ पहुंचे गोताखोरों की मदद से तीनों की नदी में तलाश की जा रही है। मौके पर सीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र के नहछुआ गांव में मां दुर्गा की मूर्ति रखी जा रही है। गांव के किशोर व युवक बरहज के गौरा स्थित सरयू नदी में कलश भरने के लिए सुबह करीब 10 बजे गए थे। सरयू नदी में कलश भरने के दौरान गांव के विवेक कुमार (19) पुत्र बेचन, रणजीत (16) पुत्र अच्छेलाल, शेखर (15) पुत्र कोमल, गोरखपुर जनपद के चौरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.