सिमडेगा, सितम्बर 28 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो के चार स्थानों मे व लचरागढ के तीन स्थानो मे दुर्गा पुजा का आयोजन किया किया जा रहा है। बानो प्रखंड के पहाड़ी मंदिर, बोरोसेता, हाटिंगहोडे व हुरदा मे दुर्गा पुजा का आयोजन हो रहा है। वहीं लचरागढ मे शक्ति संघ व नवयुवक संघ द्वारा पंडाल का निर्माण मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। दुर्गा पूजा को लेकर बानो व लचरागढ मे आकर्ष पंडाल का निर्माण व आकर्षक विधुत सज्ज की गई है। बानो पहाड़ी मंदिर में दो अक्टुबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रांची के कलाकार प्रस्तुत करेगे। श्री दुर्गा पूजा समिति प्रिंस चौक लचरागढ़ के द्वारा एक अक्तूबर को रंगारंग सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें म्यूजिकल ग्रुप महुआ बैंड पार्टी और नागपुरी गायक पवन रॉय, पंकज,लोक गायक जगदीश बड़ाइक, सुमन ग...