सोनभद्र, सितम्बर 12 -- बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बकरिहवा में गुरुवार शाम संघर्ष फ्रेंडस क्लब की बैठक हुई। इस दौरान रामलीला और दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई। वहीं, एक कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें प्रबंधक कृपाशंकर जायसवाल, संरक्षक रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, यज्ञनाथ सिंह को बनाया गया। अध्यक्ष श्याम मोहन उपाध्यक्ष, अवनीश दुबे को बनाया गया। आय-व्यय लेखा जोखा के लिए कोषाध्यक्ष अभय, बीरेंद्र केशरी को बनाया गया। वहीं, महामंत्री पद रामनरेश प्रजापति, कार्यक्रम प्रभारी धीरज श्रीवास्तव, डॉ. संतोष यादव बनाए गए। मीडिया प्रभारी रविन्द्र श्रीवास्तव, सूचना मंत्री प्रियांशु, अशोक कन्नौजिया, सहप्रबंधक बृजेश कुमार सिंह बने। भागवत और प्रदीप कन्नौजिया संचालक रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.