बोकारो, फरवरी 2 -- गोमिया। प्रखंड के आईईएल काली मंदिर प्रांगण में रविवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक बासंती नवरात्र दुर्गा पूजा कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। वर्ष 2026 के लिए दुर्गा पूजा कमेटी की घोषणा की गई। चंदन श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया। वहीं हरेन्द्र सिंह एवं संतोष कृष्णन को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। पिंटू पासवान को सचिव व रामदौर वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपकोषाध्यक्ष के पद पर रविन्द्र सिंह एवं संतोष यादव का चयन किया गया। संचालन की जिम्मेदारी पंकज पांडेय एवं अशोक भारती को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...