हापुड़, अक्टूबर 1 -- शरदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के बाद नवमी पर भक्तों की देवी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। कई जगह अल सुबह भक्तों की लाइन लग गई। लाइन में लगे श्रद्धालु माता रानी के जयकारें लगाते रहे। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में यहीं हाल रहा। भक्तों ने मंदिरों के बाहर सजी दुकानों व ठेलों से माता रानी का श्रंगार करने के लिए चुनरी, नारियल, चूड़ी, पान, सुपारी, मिष्ठान आदि की खरीदारी की। मंदिरों के अंदर पहुंचकर माता रानी का विधिवत रूप से श्रंगार कर प्रसाद चढ़ाया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की। इस दौरान भक्त माता रानी के जयकारें लगाते रहे। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के बुलंदशहर रोड स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.