लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- एक मोहल्ले में मंगलवार रात दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। यह आयोजन परंपरागत रूप से ढाकन लाल राज के यहां पर हर वर्ष होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शर्मा थे। इसके अलावा आदेश ठाकुर, अशोक कुमार राज, हीरालाल राज, सत्यपाल राज, रामनरेश राज, उपदेश कुमार विश्वकर्मा, अमित कुमार मिश्रा, राजकुमार सक्सेना, सुरेंद्र मिश्रा और शाम ससविंदर कुमार विश्वकर्मा सहित सभी भक्तजन उपस्थित रहे। दुर्गा म्यूजिक कलाकार पीलीभीत द्वारा प्रस्तुत झांकी और जागरण ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जय माता दी के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा की आराधना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.